फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश का मिलेगा मौका

Thu, 04 Jan 2018 01:10 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
player admission - फोटो : demo
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र वर्ष 2018-19 में लखनऊ, गोरखपुर और सैफई के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 06वीं में प्रवेश के लिए झांसी में मंडल स्तरीय चयन और ट्रायल्स प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। यह जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक दीक्षित ने बताया कि इस चयन व ट्रायल्स प्रतियोगिता का आयोजन 25 व 27 जनवरी को सुबह आठ बजे से झांसी के ध्यानचंद्र स्टेडियम में किया जाएगा। हॉकी, वालीबॉल व बैडमिंटन बालक-बालिका वर्ग, क्रिकेट और तैराकी बालक वर्ग और जूडो बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन 25 जनवरी को और एथलेटिक्स व फुटबाल बालक वर्ग, जिम्नास्टिक व कुश्ती बालक-बालिका वर्ग और कबड्डी बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन 27 जनवरी को किया जाएगा। इस चयन प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी संस्था द्वारा संचालित लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर के वीर बहादुर और सैफई के मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा 6वीं प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, जिला बाल क्रीड़ा अधिकारी ने इसके लिए निर्धारित शर्तों व मानकों के बारे में बताया कि अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश का ही निवासी होना और आधार कार्ड होना अनिवार्य है। यदि आधार कार्ड नहीं है तो कार्ड बनवाने की आवेदन पर्ची आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु 01 अप्रैल 2018 को 09 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, उन्होंने बताया कि चयन व ट्रायल्स प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें