फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: होमगार्ड परीक्षा के लिए तीन दिन चलेंगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
- ललितपुर-झांसी मेमू आधा घंटा देरी से और कानपुर-ललितपुर के मध्य चलेगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होमगार्ड परीक्षा होने के चलते झांसी मंडल के अंतर्गत झांसी-ललितपुर और कानपुर से ललितपुर के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन के साथ ही अभ्यर्थियों को आने जाने के लिए रेलवे ने भी तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा के लिए जनपद में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,120 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दो-दो पालियाें में किया जाएगा। इसके चलते रेलवे द्वारा 25 से 27 अप्रैल को गाड़ी संख्या 64615 ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी वर्तमान समय शाम छह बजे के स्थान पर आधा घंटे देरी से शाम 6.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही रेलवे द्वारा कानपुर से ललितपुर के मध्य विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जो कानपुर से शाम 5.20 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का ठहराव भीमसेन, पुखराया, कालपी, उरई, एट और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें