ललितपुर (ब्यूरो)। विकासखंड महरौनी के प्राथमिक विद्यालय टपरन सुकाड़ी में गौरैया बचाओ अभियान के तहत बच्चों को शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि गौरैया के संरक्षण के लिए उसकी रक्षा करनी होगी। हम सबको विलुप्त होती हुई गौरेया को बचाना है। इस मौके पर सुरभि यादव, मनीषा, कविता, महक तिवारी, समीक्षा, सुहानी, गीता, तुलसा, गोलू, भगवान दास, अमरचंद, थान सिंह, रोहित, तेजप्रताप, रवींद्र, शबनम, राजमणि, अभिलाषा के अलावा शिक्षिक जमुना प्रसाद, किशन कुमार व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।