फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से निकली चिंगारी, एसी कोच की नई बोगी लगाकर किया रवाना

Sun, 06 Aug 2023 02:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर स्टेशन पर ट्रेन 2.05 बजे आई और झांसी से आए दूसरे कोच को को ट्रेन में जोड़ कर यात्रियों को इसमें बैठाकर करीब एक घंटा बाद ट्रेन रात 3.18 बजे झांसी के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
ललितपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस गीता जयंती 11841 की एसी बोगी के पहिए में चिंगारी निकलने की सूचना पर टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर कोच को ट्रेन से हटाकर रवाना कर दिया गया। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर झांसी से मंगाकर नया कोच लगाने के बाद ट्रेन रात 3.18 बजे रवाना की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोच में सवार यात्रियों के नाराजगी जताने पर टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि नया कोच ललितपुर स्टेशन पर लगा दिया जाएगा। ललितपुर स्टेशन पर ट्रेन 2.05 बजे आई और झांसी से आए दूसरे कोच को को ट्रेन में जोड़ कर यात्रियों को इसमें बैठाकर करीब एक घंटा बाद ट्रेन रात 3.18 बजे झांसी के लिए रवाना की गई।

स्टेशन अधीक्षक डीके चतुर्वेदी ने बताया गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच बी वन के पहिए में फ्लैटव्हील होने के कारण आग की चिंगारी निकल रही थी। टीकमगढ़ में कोच को अलग कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया था ललितपुर स्टेशन पर झांसी से आए दूसरे कोच को लगाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें