फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष और पुत्रों की 60 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गैंगस्टर के आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष और उनके दोनों पुत्रों की करीब साठ लाख रुपये की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया। पुलिस ने अचल संपत्ति में तीन प्लॉट और हाते पर कार्रवाई की। इस दौरान जिलेभर में चर्चा का आलम रहा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव, उनके भाई राजू यादव, बलवीर यादव, पुत्र भवानी और धर्मेंद्र, हरी यादव पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों पर 14(1) की कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए थे।
शुक्रवार को थाना जाखलौन प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ कैलाश यादव और उनके पुत्र भवानी यादव, धर्मेंद्र यादव के नाम प्लॉटों को कुर्क करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

कार्रवाई में पुलिस ने तीन प्लॉट और एक हाता को कुर्क करते हुए उन पर सरकारी बोर्ड लगा दिया। कुर्क की गई अचल संपत्ति की कुल कीमत 59 लाख चार हजार 885 रुपये है। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही करीब एक करोड़ तीन लाख रुपये संपत्ति कुर्क की जाएगी।
दो करोड़ की संपत्ति पहले हो चुकी कुर्क
गैंगस्टर के आरोपी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश यादव, राजू यादव और बलवीर यादव की 25 सितंबर को पुलिस ने तीन मकान कुर्क किए थे। कुर्क हुई संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ 96 लाख 79 रुपये थी।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर के आरोपी कैलाश यादव, भवानी और धर्मेंद्र यादव की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। आरोपियों की करीब एक करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें