ललितपुर। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने रविवार को जिले के सभी सर्किल सीओ, थाना-कोतवाली प्रभारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गूगल मीटिंग की। इसमें उन्होंने आगामी पर्वों और आयोजनों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करते हुए यातायात-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को कहा। संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था पर प्रभावी नजर बनाए रखने की बात कही। एसपी ने सभी सीओ और थाना/चौकी प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहने के साथ-साथ स्थानीय अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। संवाद