एपीओ में चयनित सौम्या परिजनों के साथ
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के अंतिम परीक्षा परिणाम 2020 घोषित कर दिए गए। इसमें ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी इटावा, हाल सिविल लाइन निवासी रामनरेश राजपूत की पुत्री सौम्या राजपूत का चयन हुआ है और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सौम्या ने एटा से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आगरा से फाइव इयर लॉ की डिग्री ली। इसके बाद एपीओ के परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। सौम्या ने बताया कि वह होम स्टडी कर रही थी। अलग से कोई कोचिंग नहीं ली। बिटिया के एपीओ में चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है। मिलने वाले व परिचितों द्वारा बधाई संदेश दिए जा रहे हैं।