फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बिगड़ने से सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली में तैनात एक सिपाही की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। वह मूलरूप से जिला हमीरपुर का निवासी था।
विज्ञापन

ललितपुर के नझाई बाजार गेट के सामने स्थित पुलिस कॉलोनी में रहने वाले मुजीब खान (46) पुत्र मुनीर खान को कुछ समय से हृदय रोग की समस्या हो रही थी, जिसका वह उपचार करा रहा था। शनिवार की सुबह अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख साथी सिपाही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया।
बाद में सिपाही के शव को पुलिस लाइन ले जाकर अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सिपाही के शव को हमीरपुर से आए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें