फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आंधी-तूफान से सौर ऊर्जा प्लांट को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोंगराखुर्द/ललितपुर। मड़ावरा ब्लॉक के ग्राम धवा में पांच किसानों ने पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत अपने खेतों में एक माह पहले सोलर पैनल लगवाए थे। शनिवार दोपहर में आई तेज आंधी से पैनल उखड़ कर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए निजी खर्च से सौर ऊर्जा पैनल लगवाए थे, लेकिन आंधी से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। आंधी के कारण कुछ स्थानों पर बिजली भी बाधित हुई। पेड़ और टहनियां गिरने से बिजली के तार और खंभे टूट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें