महरौनी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जखौरा में घर में चावल उठाते समय सांप के डसने से महिला की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक अरविंद अहिरवार की 22 वर्षीय पत्नी गीता मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बजे घर में खाना बना रही थी। परिजनों के मुताबिक चावल बनाने के लिए टंकी से चावल निकाल रही थी तभी सूप पर बैठे सांप ने गीता के हाथ की हथेली में डस लिया। वह लोग सांप के डसने पर झाड़फूंक कराने के लिए टीकमगढ़ ले गए लेकिन वहां मना कर दिया गया। इस पर वह लोग मेडिकल कॉलेज झांसी लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। नतीजतन शव घर ले आए। मृतका की दो साल की एक बेटी है। संवाद