फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुगम यातायात में बाधक बनी मिट्टी

Sat, 10 Oct 2015 01:16 AM IST
ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला जेल के पास दीवार निर्माण के लिए मुख्य मार्ग पर डाली गई मिट्टी सुगम यातायात में बाधक बन गई है। आधे मार्ग पर मिट्टी पड़ी होने के कारण वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं, जिससे जाम लग जा रहा है।  बस स्टैंड से एक प्राइवेट पेट्रोल पंप होते हुए झांसी सहित विभिन्न स्थानों को जाने वाले वाहन जिला जेल रोड पर रेंगते नजर आ रहे हैं। जेल की दीवार बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई की गई। इस मिट्टी को अन्य स्थानों पर डालने की बजाय सड़क पर ही डाल दिया गया, इससे वाहन निकलने की समस्या खड़ी हो गई। सैकड़ों की संख्या में इस मार्ग से वाहन निकलने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। आधा रोड मिट्टी से ढक जाने के कारण एक बार में एक ही ओर के वाहन निकल पा रहे हैं। सुबह होते ही इस मार्ग पर जाम की स्थिति खड़ी हो जाती है और दिन भर यह सिलसिला जारी रहता है। इससे दोपहिया, चार पहिया, बस, ट्रक, ट्रैक्टर और आपे आदि वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें