फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जल्द घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी है। प्रथम चरण में शहरी क्षेत्रों में ये मीटर लगाए जाएंगे। लोड बढ़ने से ओवरलोड व फाल्ट की समस्या दूर होगी। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।
सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद ललितपुर, नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी व पाली में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए निजी कंपनी सर्वे कर रही है। ललितपुर व तालबेहट का सर्वे पूर्ण हो गया है। महरौनी व पाली में सर्वे किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार ललितपुर व तालबेहट में अक्तूबर में उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद महरौनी व पाली में लगेंगे। फिर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्वे पूर्ण होने के बाद मीटर लगने शुरू हो जाएंगे। नए प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद रिचार्ज करने पर ही बिजली जला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फीडरों और ट्रांसफार्मर पर भी लगेंगे मीटर
विद्युत विभाग लाइन लॉस पता करने के लिए अलग-अलग तीन स्थानों पर मीटर लगाएगा। पहले फीडरों पर मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद ट्रांसफार्मर पर भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के घर वाले मीटर से खपत की जानकारी होगी। इससे फीडर व ट्रांसफार्मरों से सप्लाई हो रही बिजली व खपत हो रही बिजली की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें