फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 30 करोड़ रुपये से बनाए जाएंगे छह बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये से छह उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा। विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। इसकी स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू किया जाएगा।
जिले में अभी 19 बिजली घरों से आपूर्ति की जा रही है। लगभग एक दर्जन बिजलीघरों की और जरूरत है। बिजलीघरों की कमी से अधिक दूरी तक आपूर्ति की जा रही है, ऐसे में फाल्ट ढूंढने में देरी लग जाती है। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज जैसी समस्या से भी जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे निपटने के लिए विभाग ने छह उपकेंद्रों का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय आगरा भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिलेगी। इसके बाद वित्तीय स्वीकृति मिलने पर बिजली घरों का निर्माण किया जाएगा। इससे आपूर्ति का दायरा सीमित हो जाएगा। कोई फाल्ट होने पर जल्द ही मरम्मत हो जाएगी।
विज्ञापन

-
इन क्षेत्रों में बनाए जाएंगे बिजलीघर
ब्लॉक बिरधा के ग्राम बम्हौरीवंशा, कल्यानपुरा, खैरई, कैलगुवां, बालाबेहट व कुम्हैड़ी।
-
छह बिजलीघरों का निर्माण लगभग 30 करोड़ से किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर आगरा मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें