फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टेंपो पलटने से चालक सहित छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिरधा (ललितपुर)। कस्बा स्थित आदर्श तालाब के निकट ललितपुर से तेज गति से आ रही टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में चालक सहित छह यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों ने टैक्सी में बैठे लोगों को निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुधवार को शाम करीब 5.30 बजे जिला मुख्यालय से सवारियों को लेकर कस्बा आ रहा टेंपो तेज गति के चलते अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान टेपों सड़क पर पलट जाने से उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने तत्काल टेंपो में फंसे लोगों को निकाला जिसमें सुहागरानी (60) पत्नी मगन निवासी सलैया थाना नाराहट,जयपाल (35) पुत्र ऊदल निवासी हरपुरा थाना नाराहट, विनय(13) पुत्र जयपाल निवासी हरपुरा थाना नाराहट मिथला (45) पत्नी खेमचंद निवासी तालाबपुरा, प्रीतम कुशवाहा (40) पुत्र मुकुंदी लाल व टेंपो चालक अरबाज (19) पुत्र ताज खां निवासी रजवारा घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सुहागरानी, जयपाल, विनय और मिथला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि प्रीतम व अरबाज को सीएचसी में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। चौकी प्रभारी राजपाल सिंह ने सीएचसी पर जाकर घायलों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें