ललितपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला अंबेडकर नगर में हारजीत की बाजी लगाते हुए पकड़े जाने पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली थाना में तैनात एसआई दयाशंकर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 30 सितंबर को मोहल्ला अंबेडकर नगर में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर दबिश दी गई तो मौके से नेहरूनगर निवासी नीलेश पुत्र गोरेलाला समेत छह आरोपियों को हारजीत की बाजी लगाते हुए पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर मौके पर मालफड़ के रुप में चार सौ रुपए, 52 ताश के पत्ते एवं जामा तलाशी में 380 रुपए बरामद किए गए।