फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पति का शव देख सिसकती रही बहन, मारने वाले भाई को जेल

Sun, 08 Oct 2023 11:56 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साले ने कंप्यूटर सेंटर में घुसकर शनिवार को गोली मारकर कर दी थी जीजा की हत्या
विज्ञापन

घायल कंप्यूटर सेंटर संचालक का झांसी में चल रहा इलाज
परिजनों ने रात में ही कर दिया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। शनिवार को कंप्यूटर सेंटर में घुसकर सगे जीजा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मृतक शिवम का शव देर शाम घर लाया गया। जहां परिजनों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार में आरोपी की मां पहुंची लेकिन छोटा भाई इंदौर में होने के कारण शामिल नहीं हो सका। उधर, मृतक पति का शव देखकर पत्नी सिसकती रही। वहीं अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे नगर में तहसील के निकट स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में घुसकर जखौरा थानाक्षेत्र के गांव चक निवासी शिवाजी राजा ने अपने सगे जीजा चौबयाना मोहल्ला निवासी विश्वनाथ सिंह उर्फ शिवम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान बचाने की कोशिश में सेंटर संचालक मानवेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गए थे, जिनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था, वहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली पुलिस ने घटना के 15 मिनट बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया। रविवार को घटनास्थल के आसपास की दुकानें सामान्य तौर पर खुली रहीं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को हत्या आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि शिवम ने पांच महीने पहले ही आरोपी की बहन से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद परिजनों में सुलह भी हो गई थी।
विज्ञापन

पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम, शरीर में फंसी दो गोलियां निकालीं
मृतक विश्वनाथ सिंह उर्फ शिवम के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया था। उसके शरीर में दो गोलियां निकलीं जिसमें एक गोली बाएं हाथ से होकर सीने में जाकर फंस गई थी जबकि दूसरी गोली कूल्हे में फंस गई। तीसरी गोली दाएं हाथ को छूते हुए निकली है। वहीं एक गोली सेंटर संचालक को लगी थी जिसका मेडिकल कॉलेज झांसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें