फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साहब! ग्राम प्रधान नहीं करवा रहा है आवास का लिंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। सरकार के गरीबों को नि:शुल्क आवास मुहैया कराने की मुहिम में कुछ जनप्रतिनिधि आज भी डाका डालने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही एक मामला विकास खंड अंतर्गत ग्राम कंधारीखुर्द में सामने आया है। जहां लाभार्थी ने ग्राम प्रधान पर छत निर्माण की सामग्री न देने का आरोप लगाते हुए आवास पूर्ण कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम कंधारीखुर्द निवासी कमलेश ने उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांड़ेय और खंड विकास अधिकारी को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि उसकी पत्नी के नाम प्रधानमंत्री आवास आया था। जिस पर ग्राम प्रधान ने उससे छत के समय मटेरियल देने की बात कहते हुए बीस हजार रुपये ले लिए थे। आवास की दीवारें खड़ी हो चुकी है लेकिन अब प्रधान छत के लिए पैसा नहीं दे रहा है। इससे उसका आवास पूरा नहीं हो पा रहा है। बारिश शुरू होने वाली है। उसने बारिश से पूर्व आवास पूर्ण कराने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

आरोपी द्वारा लगाए गए समस्त आरोप झूठे एवं निराधार है। मैंने कोई पैसा किसी भी लाभार्थी से नहीं लिया है। - देवी सिंह, ग्राम प्रधान कंधारी खुर्द

- आवास अपूर्ण होने पर जब लाभार्थी को नोटिस दिया गया। तब उसने इस तरह के आरोप लगाए है। नोटिस से पूर्व लाभार्थी ने यह शिकायत नहीं की फिर भी जांच की जा रही है। - राजेश कुमार बघेल, खंड विकास अधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें