132 केवी का बिजली टावर बीते रोज सिमरावारी बीएचईएल झांसी में टूट गया। इस कारण जिले में रात भर बिजली गुल रही। आगे भी यही स्थिति रहने की संभावना है। बीती रात आई आंधी और पानी बरसने से बिजली गुल हो गई थी और रात भर बिजली नहीं आई। सुबह करीब छह बजे बिजली आई। रात भर बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आकाश सचान का कहना है कि सिमरावारी में टावर टूट जाने की वजह से बिजली के लिए दो से तीन दिन के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है।