फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी विद्यालयों पर नियंत्रण को चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
ग्राम गौना में ग्रामोत्थान सेवा समिति ने बच्चों को वितरण की प्रचार सामग्री - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गौना में ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा विज्ञान फाउंडेशन व ऑक्सफैम इंडिया के सहयोग से निजी विद्यालयों पर नियंत्रण हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान सरकारी स्कूलों में बच्चों का ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने पर जोर दिया। समिति के अरविन्द चतुर्वेदी ने कहा कि निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों को लगातार अलग-अलग मुद्दों पर परेशान किया जाता है और गरीब एवं वंचित समुदाय के लोग मनमानी फीस देने के लिए स्कूल प्रबंधन मजबूर करते हैं। ऐसे में कई बार अभिभावकों को कर्ज भी लेना पड़ता है। जिस कारण समुदाय और गरीब होता जा रहा है। हम सभी को मिलकर इनकी मनमानी को रोकने के लिए प्रयास करना होगा। इस मौके पर सभी को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. अविनाश देशमुख सहित समिति के अन्य लोगों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर अरविंद चतुर्वेदी, मनोज तिवारी, महेश कुमार, रमेश कुमार, दीक्षा चौरसिया, राजेश, सुरेश, कुलदीप, राज, अशोक ने प्रतिभाग किया। संचालन महेश रिछारिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें