फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तुवन मंदिर में 11 से शुरू होगी श्रीरामकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्थानीय सिद्धपीठ श्री तुवन सरकार मंदिर प्रांगण में 11 फरवरी से 10 दिवसीय रामकथा महामहोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा। 13 फरवरी को पांच हजार स्कूली बच्चे यहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। मंदिर के महंत रामलखन दास महाराज ने शुक्रवार को तैयारियों की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को शाम 3.30 बजे मंगल कलश यात्रा निकली जाएगी। शाम 6.30 बजे कथा पांडाल में भजन संध्या होगी, जिसमें धनवंतरी दास महाराज व पं. रोहित रिछारिया प्रभु का गुणगान करेंगे। श्री रामकथा दोपहर दो से पांच बजे तक प्रख्यात संत विजय कौशल महाराज सुनाएंगे। 13 फरवरी को श्री तुवन सरकार को 51000 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ समर्पित होंगे, इसमें विद्यालयों के पांच हजार बच्चे भाग लेंगे। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से एक बजे तक होगा। दो बजे से श्रीरामकथा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 फरवरी को रात नौ बजे से भजन संध्या होगी, जिसमें वृंदावन से चित्र विचित्र महाराज भाग लेंगे और 20 को शाम चार बजे पूर्णाहुति के साथ 4.30 बजे से भंडारा होगा। इस मौके पर व्यवस्थापक अजय नायक, राजकुमार नायक, संजय ड्योढ़िया, हृदयेश हुंडैत, नरेश शेखावत, मनोज गुप्ता, हरीशंकर साहू, जयनारायण साहू, बिहारी लाल राठौर, पं. रामविहारी दुबे, हेमंत साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें