संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी (ललितपुर)। बड़ा तालाब स्थित हजारिया महादेव मंदिर पर श्रीराम कथा के लिए बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। इस दौरान कथा व्यास पं. छविदर्शन पाराशर एक बग्गी पर सवार थे और रामायण जी को विनोद गुप्ता सिर पर लेकर चल रहे थे। भारी संख्या में महिलाएं और बच्चों सहित अन्य लोग शामिल थे। कलश यात्रा का लालजी मंदिर पर संत दास जी महाराज, मखनदास जी महाराज, अखिलेश खरे और राहुल सुमन ने और श्रीराम मंदिर पर पुजारी राम प्रकाश पस्तोर ने स्वागत किया। इस दौरान आचार्य आशीष गंगेले, अरुण गंगेले, नरेश गुप्ता, रवेंद्र गुप्ता, राजाराम पुलैया, भैया लाल पुलैया आदि मौजूद रहे। राम कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से होगी और 14 जून को कन्या भोज और भंडारे के साथ कथा का समापन होगा।