फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पंप हाउस की कमियां दूर...40 हजार की आबादी को मिलेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। डोंडाघाट स्थित पंप हाउस के माेटर खराब होने से पेयजल संकट से जूझ रही 40 हजार की आबादी को जल्द राहत मिलेगी। जल संस्थान ने दो वर्ष से खराब पड़े पंप हाउस के मोटरों की मरम्मत शुरू करा दी है। यहां स्थापित छह मोटर में तीन को ठीक करा दिया गया है, शेष तीन की मरम्मत चल रही है। गोविंद सागर बांध में साइफन की खराब पड़ी फुटवाल्व को बदलकर लाइन की भी सफाई करा दी गई है। अब चार मोहल्लों में जल्द पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई शुरू होगी।
शहर में डोंडाघाट स्थित एक पंप हाउस के मोटर लगभग दो वर्ष से खराब पड़े थे। एक पंप हाउस से चांदमारी, नेहरूनगर, गांधीनगर, नई बस्ती आदि क्षेत्र की दो टंकियों को तो भरा ही जा रहा था, साथ ही गोविंदनगर, पटेलनगर, नदीपुरा व खिरकापुरा में सप्लाई करने वाली डोंडाघाट टंकी को भी भरा जा रहा था। एक पंप हाउस से तीन टंकियों के भरे जाने से ओवरलोड चल रहे थे। साथ ही पर्याप्त मात्रा में टंकियां नहीं भरी जा पा रही थीं। इससे गोविंदनगर, नदीपुरा, खिरकापुरा व पटेल नगर की 40 हजार की आबादी को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा था। चांदमारी, नेहरूनगर, गांधीनगर, सिविल लाइन, नई बस्ती में प्रेशर से पानी नहीं पहुंचने से दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मुहिम चला कर इस समस्या को प्रकाशित किया, जिसके बाद हरकत में आए विभाग ने पंप हाउस की मरम्मत शुरू करा दी है। खराब पड़े छह मोटर में तीन की मरम्मत कराकर चालू करा दिया गया है। अब रावतयाना टंकी को दूसरे पंप से भरना शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तीन मोटर में सुधार का कार्य चल रहा है। सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई की जाएगी।
-
दूर होगी समस्या: एक पंप हाउस से तीन टंकियां भरे जाने से नेहरूनगर, चांदमारी व गांधीनगर, नईबस्ती, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों में सप्लाई करने वाली आजादपुरा के लेंड़ियापुरा में दोनों टंकी पर्याप्त क्षमता से नहीं भर पा रही थीं, अब दोनों टंकियों को एक पंप हाउस से भरा जाएगा। इससे पर्याप्त मात्रा में भरी जा सकेंगी। प्रेशर से पानी जाएगा तो अधिक लोगों को पानी मिलेगा।

गोविंद सागर बांध में साइफन हुआ ठीक: जल संस्थान कच्चा पानी गोविंदसागर बांध से उठाता है। रावतयाना टंकी को भरने के लिए लगे एक साइफन में खराबी आ गई थी, इससे कम मात्रा में पानी आ रहा था। जल संस्थान ने इसकी मरम्मत करा दी है। साइफन के फुटवाल्व को बदल दिया गया है। लाइन की सफाई करा दी गई है। इससे पानी की अधिक आवक हो रही है।
-
अब कम समय में भर सकेंगी तीनों टंकियां
अभी तक तीन टंकियों को भरने के लिए एक पंप चलता था, जिससे वे पूरी तरह नहीं भर पाती थीं। डीएम के निर्देश पर जल संस्थान, जल निगम के अभियंता व अपर उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर डीएम को रिपोर्ट दी थी। इसके बाद खराब पंप की मरम्मत शुरू कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पंप चलने से अब तीनों टंकियां कम समय में पूरी भर जाएंगी।
विज्ञापन



फैक्ट फाइल

40 हजार आबादी होगी लाभान्वित

छह मोटरों की हो रही मरम्मत

दो पंप हाउस से भरा जाएगा टंकियों में पानी

-
डोंडाघाट में पंप हाउस की खराब पड़ी छह मोटर में तीन की मरम्मत करा दी गई है। तीन को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही सभी क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।- शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें