फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी जल्द होगी दूर : डॉ बाबूलाल तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और लाइब्रेरी में किताबों की कमी दूर की जाएगी। यह बातें शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी ने अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने शिक्षकों की अन्य समस्याओं का निराकरण कराने की भी बात कही।
बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी शामिल हुए। उन्होंने यहां के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होने की बात बताई। कहा कि इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाया गया था। सरकार ने एक कमीशन का गठन कर दिया है। जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शहर में ब्लॉक संसाधन केंद्र के पास स्थित राजकीय पुस्तकालय में किताबों की कमी भी दूर की जाएगी। वह स्वयं इसके लिए निजी तौर पर प्रयास करेंगे और शिक्षित युवा वर्ग को पढ़ने के लिए पुस्तकालय में किताबें दिलाएंगे। स्कूलों में फर्नीचर दिलाया जाएगा। जिले में इंजीनियरिंग महाविद्यालय खोले जाने के लिए भी वह शासन से मांग करेंगे। इस दौरान शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, हेमंत तिवारी, देवेंद्र गुरु, जितेंद्र वैद्य, विनीत तिवारी, अनंत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते रहें अभिभावक
शिक्षक विधायक ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र काफी दबाव में रहते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वह उनसे लगातार बातचीत करते रहें, पूर्व में की गई परीक्षा की तैयारियों को लेकर उनकी हौसला अफजाई करें, जिससे छात्रों पर दबाव कम हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें