फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से होटल संचालक की मौत

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
बानपुर। कस्बा बानपुर निवासी गौरव गुप्ता (25) पुत्र जुगल किशोर की अपनी ही दुकान में मिठाई बनाते समय विद्युत केबिल से करेंट लगने से मृत्यु हो गयी। मृतक बानपुर बस स्टैंड मुख्य चौराहे पर चाय नाश्ता की दुकान लगाता था। मृतक अपने चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। मंगलवार की दोपहर दो बजे वह अपनी दुकान पर मिठाई आदि बना रहा था कि इतने में ही दुकान में विद्युत की केबिल में करंट लगने से वह अचेत होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचित किया। तब परिजन आननफानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन उसे टीकमगढ़ ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर बानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गौरव की निधन की सूचना पाकर परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें