आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कराई गई प्रतियोगिता
अर्चना द्वितीय और आस्था राय तृतीय स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय एनसीसी की 32 यूपी गर्ल्स बटालियन झांसी और 56यूपी एनसीसी बटालियन झांसी के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिवांगी मिश्रा प्रथम, अर्चना द्वितीय और आस्था राय तृतीय स्थान पर रहीं।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निबंध प्रतियोगिता अतुल सोनी द्वारा संपन्न कराई गई। इसमें निर्णायक भूमिका में 56यूपी एनसीसी बटालियन के एएनओ डॉ. राकेश राजन, 32यूपी गर्ल्स बटालियन की एएनओ डॉ. खुशबू सिद्दीकी रहीं। सभी विजेताओं को प्रबंधक कमलेश चौधरी और प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग प्रभारी अंशुल दुबे ने किया।
यह रहे मौजूद : प्रबंधक और प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को अमृत महोत्सव की जानकारी दी। बैठक में प्रबंधक कमलेश चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी, प्राचार्य डॉ. जे एस तोमर, आदित्य मिश्रा, ब्रजेश पटेरिया, सुमिता पांडेय, नीतू शर्मा, प्रियंका खैवरिया, अभिषेक रावत, प्रदीप कुमार, डॉ. रामेन्द्र कुमार, महेंद्र झा, डॉ. सल्लन अली, रोहित रावत, आकाश राय, अनुज सेन, सुमन कुमार, अतुल सोनी, रीमा यादव, चेलसी जैन, आरजू जैन, भगवानदास आदि उपस्थित रहे।