फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शिवाय सुपर किंग ने पठान वॉरियर्स को नौ विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। स्पोर्ट स्टेडियम में राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में अंडर 14 ललितपुर टीवीएस प्रीमियर लीग के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला हुआ। शिवाय सुपर किंग ने पठान वॉरियर्स को नौ विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
पठान वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। शिवाय सुपर किंग ने 17 ओवर में 120 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। योगेश पाठक ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 66 रन बनाए, जिससे वह मैन आफ द मैच घोषित हुए। रिहान मंसूरी ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। योगेश पाठक ने सबसे अधिक 256 रन बनाए। उन्हें वेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार रिहान मंसूरी को मिला। उन्होंने सबसे अधिक 12 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट विकेटकीपर का खिताब देव सेन को मिला। आदित्य यादव ने बेहतर फील्डिंग की, जिससे उन्हें बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। निर्णायक की भूमिका में सौरभ नायक, प्रियंक, धर्मेंद्र कुमार, स्कोरर सिद्धार्थ जैन व कमेंट्री मोहन पेंटर ने की। नगर पंचायत तालबेहट के अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार, नगर पंचायत महरौनी के अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ोनियां, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, महामंत्री अमित सोनी, सभासद अब्दुल वारी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। निर्णायक की भूमिका में सौरभ नायक, प्रियंक, धर्मेंद्र कुमार, स्कोरर सिद्धार्थ जैन व कमेंट्री मोहन पेंटर ने की। आयोजन कमेटी में मोहम्मद नसीम, धर्मेंद्र गोस्वामी, पवन परमार, शत्रुघ्न यादव, रत्नेश दीक्षित, राम प्रताप सिंह, महेंद्र यादव, विजय पटेल, डॉ. विक्रांत तोमर, दीपक राठौर, दिशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें