फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हुई इमारत, टूटी छत, मरीज झेल रहे दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलावन(ललितपुर)। सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के दावे कर रही है, लेकिन जिले के महरौनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत समोगर में बना राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। चिकित्सालय की इमारत पूरी तरह जर्जर हो गई है। यहां आधी छत गिर पड़ी है। बारिश का पानी पूरे अस्पताल में भर जाता है। दवाइयों को पॉलिथीन के सहारे पानी से बचाया जा रहा है। जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी इमारत में मरीज भी इलाज के लिए जाने से कतराने लगे हैं। चिकित्सालय की दुर्दशा पर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

समोगर गांव में बीस वर्ष पूर्व होम्योपैथिक चिकित्सालय का संचालन पुराने पंचायत भवन में शुरू किया गया था। लेकिन यहां समय के साथ विकास कार्य नहीं हुए। अब यहां इमारत भी जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं। दीवारें जवाब दे चुकी हैं। आधी छत भी धराशाई हो गई है। चिकित्सालय में चिकित्सक, वार्ड ब्वॉय और एक सफाईकर्मी तैनात हैं। इमारत के जीर्ण-शीर्ण होने के चलते स्टाफ को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
वहीं टूटी छत के चलते चिकित्सालय में बारिश का पानी भर जाता है। जिसके चलते दवाइयों को पॉलिथीन के सहारे बचाना पड़ता है। साथ ही चिकित्सालय के सामने भी जलभराव हो जाता है। जिससे मरीजों को दिक्कत होती है। खस्ताहाल इमारत के चलते ग्रामीण भी अब चिकित्सालय आने में कतराने लगे हैं। काफी वर्षों से जर्जर चिकित्सालय की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने कई बार मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ----------
विज्ञापन

गांव में होम्योपैथिक चिकित्सालय काफी वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। आधी छत धाराशायी हो गई है। शेष कभी भी गिर सकती है। अधिकारियों को बताने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - शिवनारायन
चिकित्सालय की स्थिति काफी दयनीय है। भवन कभी भी गिर सकता है। इसलिए मरीज वहां इलाज के लिए जाने से कतराने लगे हैं। - देवीलाल
समोगर गांव में होम्योपैथिक चिकित्सालय होने से ग्रामीणों को काफी लाभ है। लेकिन जर्जर भवन हो जाने के कारण मरीजों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। - पवन तिवारी
समोगर गांव में होम्योपैथिक चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण हेतु ग्राम पंचायत ने जमीन आवंटन से संबंधित कागजात विभाग को सौंप दिए हैं। अब यह विभाग पर हैं कब भवन निर्माण कराता हैं। - प्राण सिंह ग्राम प्रधान समोगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें