संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के बीच से निकलने वाली शहजाद नदी फिर खिलखिलाएगी। इसकी सफाई शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग 18 लाख रुपये से यह कार्य करा रहा है। इसमें नदी की सिल्ट,जलकुंभी व झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी। मिट्टी को भी समतल किया जाएगा। इसके साथ ही पुल के नीचे जमी मिट्टी व कचरा भी हटाया जाएगा।
गोविंद सागर बांध से निकली शहजाद नदी लंबे समय से सफाई न होने से गंदगी से बजबजा रही है। नदी के पास गंदगी से दुर्गंध उठती है। हालत यह है कि नदी के किनारे बसे लोगों का जीना मुहाल है। बारिश में नदी में पानी आने पर जलकुंभी पुल में फंस जाती है। इससे नदी का पानी जमा होने लगता है। पुल के ऊपर से पानी की निकासी होने पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है। वहीं पुल के भी क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है। नदी की सफाई के लिए राजघाट निर्माण खंड की ओर से स्टीमेट तैयार किया गया था। शासन ने नदी की सफाई समेत अन्य कार्यों के लिए 18 लाख का बजट जारी किया है। राजघाट निर्माण खंड के सहायक अभियंता मनोज त्रिपाठी ने बताया कि नदी की सिल्ट सफाई व अन्य कार्य होने हैं।
-