फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: देश और बुंदेलखंड की अहमियत समझा गए शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव शुक्ला
विज्ञापन

ललितपुर। करीब 35 मिनट के अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश और बुंदेलखंड को जोड़े रखा। 43 डिग्री तापमान में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत को महान बनाने और बुंदेलखंड की प्यास बुझाने का है। उन्होंने अयोध्या, डिफेंस कॉरिडोर को छुआ तो स्थानीय मुद्दों को भी बराबर तरजीह दी। सहारा निवेशकों को उनके पैसे वापस दिलाए जाने का वादा किया तो झांसी में एअरपोर्ट बनवाए जाने की बात भी कही। वहीं, झांसी में मकानों को नोटिस दिए जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने वादा किया। अमित शाह ने सबसे पहले तुवन मंदिर प्रांगण में विराजे हनुमान महाराज को प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद मांगा। उसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड की वीर प्रसूता भूमि को प्रणाम कर रानी लक्ष्मीबाई और वीर झलकारी बाई को याद किया।



झांसी में नगर पार्क की जमीन पर बने मकानों को नहीं गिरने दिया जाएगा : शाह
अमित शाह ने कहा कि झांसी में नगर पार्क की जमीन पर बने मकानों को नहीं गिरने दिया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान में बदलाव किया जाएगा। करीब चार हजार मकानों को गिराने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देश पर झांसी विकास प्राधिकरण जेडीए ने नोटिस दिया है।
विज्ञापन


आप अनुराग को सांसद बनाओ... हम बड़ा आदमी बनाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जनसमूह से कहा कि आप अनुराग शर्मा को सांसद बना कर भेजो, इन्हें बड़ा आदमी बनाने का काम भाजपा करेगी। इस बात पर जनसमूह ने खूब तालियां बजाईं।
झांसी में हवाई अड्डा निर्माण का वादा
गृह मंत्री ने हवाई अड्डा निर्माण का वादा किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि दतिया से उन्हें ललितपुर आना पड़ा। झांसी वह जल्द ही हवाई अड्डा निर्माण कराएंगे। हालांकि उन्होंने इस बीच ललितपुर में निर्माणधीन हवाई अड्डा का जिक्र किया।
विज्ञापन

झांसी को बुंदेलखंड एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा
अमित शाह ने बताया कि जल्द ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा, जिससे यातायात में सुगमता होगी। अभी झांसी मुख्यालय से बुंदेलखंड एक्सप्रेस करीब 80 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें