ब्लाक विरधा के ग्राम सैपुरा में लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। यहां ग्रामीणों से ई- पॉश मशीन पर अंगूठा लगवा लिया जा रहा है। लेकिन, उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों की शिकायत है कि उनसे अंगूठा लगवा लिया जाता है और राशन नहीं दिया जाता है। वह शिकायत करते हैं, लेकिन कोई उनकी नहीं सुनता है। लॉकडाउन के कारण रोजगार ठप चल रहा है। किसी के पास कोई काम नहीं है। ऐसे में सरकार ने राशनकार्डधारकों को तीन महीने तक निशुल्क राशन देने की घोषणा की है, लेकिन गांव में सभी को राशन नहीं मिल पा रहा है।