फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शताब्दी, वंदेभारत समेत कई ट्रेन घंटों देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शताब्दी, वंदेभारत समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें दो से चार घंटे तक की देरी से आईं। अधिकांश ट्रेन कोहरे के कारण विलंब होना बताई गई हैं।
विज्ञापन

अप रूट की खजुराहो की ओर जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को तड़के 3.45 बजे के स्थान पर पौने दो घंटे देरी से सुबह 5.03 बजे आई। अप रूट की दक्षिण एक्सप्रेस सुबह 6.11 बजे के स्थान पर 3.53 घंटे विलंब होकर सुबह 10.03 बजे आई। कुशीनगर एक्सप्रेस दो घंटे विलंब होकर सुबह 6.33 बजे के स्थान पर सुबह 8.44 बजे आई। खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को सुबह 11.35 के स्थान पर 2.12 घंटे विलंब होकर दोपहर 1.47 बजे आई। वहीं, शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11.42 बजे के स्थान पर तीन घंटे विलंब होकर दोपहर 2.46 बजे आई। पंजाबमेल एक्सप्रेस दोपहर 1.25 बजे के स्थान पर तीन घंटे विलंब से 4.20 बजे आई। राप्तीसागर एक्सप्रेस भी दो घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें