फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सात हजार कोविशील्ड वैक्सीन मिलीं, शुरू हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वैक्सीन की कमी से बंद चल रहा कोविड टीकाकरण फिर से शुरू कर दिया गया है। जिले को सात हजार कोविशील्ड की सात हजार डोज मिल गई हैं। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने निर्देश जारी किए हैं। साथ ही टीकाकरण में लापरवाही नहीं बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से निपटने के लिए शुरू किया गया कोविड टीकाकरण 25 दिसंबर को टीका खत्म हो जाने के चलते बंद कर दिया गया था। इसके चलते कोविड टीकाकरण कराने पहुंच रहे लोग मायूस होकर लौट रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने अफसरों ने शासन से टीके की मांग की थी।
अब जिले को सात हजार कोविशील्ड की डोज दे दी गई हैं। टीकाकरण को लेकर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जेएस बक्शी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर के नोडल अधिकारी को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शिवप्रकाश और उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सौरभ सक्सेना ने बताया कि जिले में वैक्सीन की उपलब्धता हो गई है। यह वैक्सीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार, बिरधा, महरौनी, मड़ावरा, तालबेहट व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा पहुंचा दी गई हैं। शहर में जिला महिला चिकित्सालय स्थित प्रसवोत्तर केंद्र में वैक्सीन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
जिले के टीकाकरण पर एक नजर
18 से अधिक आयु वर्ग की पहली डोज - 101.04 प्रतिशत
18 से अधिक आयु वर्ग की दूसरी डोज- 93.19 प्रतिशत
15-17 आयु वर्ग की पहली डोज- 88.87 प्रतिशत
15-17 आयु वर्ग की दूसरी डोज - 86.41 प्रतिशत
12-14 आयु वर्ग की पहली डोज- 84.37 प्रतिशत
12-14 आयु वर्ग की दूसरी डोज- 78.91 प्रतिशत
बूस्टर डोज - 33.74 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें