महारसोई चलाकर सेवा करते कांग्रेसी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में जिला इकाई ने सेवा सत्याग्रह शुरू कर दिया। इस दौरान गरीब एवं जरूरतमंद लोगों व मनरेगा मजदूरों को भोजन वितरित किया। ब्लाक जखौरा के ग्राम कल्यानपुरा में रविवार को भोजन वितरण किया। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि सहरिया आदिवासी व मनरेगा मजदूरों के लिए रसोई चलती रहेगी। 12 जून तक निरंतर लोगों को भोजन वितरित करने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर गुलाब बरार, बहादुर अहिरवार, बिट्टू राजा, मो आसिफ, रामअवतार सिंह लोधी, राकेश रजक, गोलू राजा, अजय कुमार अहिरवार, कल्याण सिंह राजपूत, गोदी लाल कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, बज्जी लाल अहिरवार, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।