फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीडब्ल्यूआर से टंकियों तक डाली जाएंगी अलग-अलग लाइनें...दूर होगा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने की कवायद शुरू कर दी गई है। अमृत योजना-2 के तहत जल निगम सीडब्ल्यूआर (स्वच्छ जलाशय) से सभी टंकियों के लिए करीब दो करोड़ की लागत से अलग से राइजिंग लाइन डालने जा रहा है। वहीं चार करोड़ से पंप हाउस की मोटरों सहित अन्य उपकरणों की मरम्मत कराकर नए पंप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
जल संस्थान के पंप हाउस की एक राइजिंग लाइन से वर्तमान में दो-दो टंकियां भरी जा रही हैं। मोहल्ला लेडियापुरा स्थित पानी की दोनों टंकी को एक ही लाइन से भरा जा रहा है। इससे समय से टंकी नहीं भर पा रही है। जल निगम इस समस्या को दूर करने जा रहा है। दो करोड़ रुपये की लागत से टंकियों के लिए अलग से राइजिंग लाइन बिछा रहा है। वहीं, खराब पड़ी राइजिंग लाइन की मरम्मत कराकर दुरुस्त किया जा रहा है। पंप हाउस की भी मरम्मत की जा रही है। इसके भवन को ठीक किया जा रहा है। सभी पंप नए लगाए जा रहे हैं। अन्य उपकरण भी बदलकर नए लगाए जा रहे हैं। इससे पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्य शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2025 तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

डोंडाघाट स्थित सीडब्ल्यूआर से टंकियों तक के लिए लाइन बिछाई जाएगी और खराब लाइनों की मरम्मत होगी। पंप हाउस के भवन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। सभी उपकरणों को नया लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।- मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, शहरी इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें