ललितपुर। सिविल लाइन चौकी अंतर्गत जिला अस्पताल में प्रतीक्षालय में एक अज्ञात वृद्घ का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर सिविल लाइन चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सोमवार की सुबह जिला अस्पताल के बाहर बने प्रतीक्षालय में पड़ा मिला। जिसकी सूूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। उसकी आयु लगभग 70 वर्ष आंकी गई है और उसकी सफेद बड़ी दाढ़ी है। शरीर पर सफेद रंग की शर्ट मिली है। शव दरी पर पड़ा था। फिलहाल अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।