कोरोना संक्रमण की जांच के लिए प्रयोगशाला में सैंपल की कतार लगी है। जिले की जांचें सैफई में की जा रही हैं। अब तक 56 लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट सिर्फ 15 लोगों की आई है। वहीं, झांसी मेडिकल कॉलेज में जांच की सुविधा शुरू हो गई है, लेकिन इतनी अधिक जांचें हो रही हैं कि नंबर बहुत देर में आ रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ तो नहीं रहा है, इसलिए अब जांचों में तेजी आ गई है। झांसी मेडिकल कॉलेज में जांच की सुविधा शुरू हो जाने के बाद ललितपुर के सैंपल की जांचें झांसी में नहीं हो पा रही हैं। सभी भी जिले से सैंपल लेकर सैफई भेजे जा रहे हैं। सैफई में भी जांच के लिए नंबर देर में आ रहा है। जिले से अब तक 56 लोगों के सैंपल भेज जा चुके हैं, लेकिन जांच केवल 15 की हुई है। हालांकि, यह भी निर्देश आया है कि झांसी मेडिकल कॉलेज में जांचें कराई जाएं, लेकिन अभी यह संभव नहीं हो पा रहा है।