बांसी। कस्बा निवासी नीरज गुप्ता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। तीन दिन में न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
नीरज ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वह तीन साल से न्याय के लिये भटक रहा है। उसने लेफ्ट जामनी नहर में मिट्टी का एवं रोड पर 2014 से 16 तक कार्य किया था। 21 से 24 किमी में जिसके मेन कॉन्ट्रैक्टर का वर्धा रोड नागपुर में हेड ऑफिस है। पेटी कॉन्ट्रेक्टर का हैदराबाद में हेड ऑफिस है। मैंने इन दोनों कंपनियों के साथ कार्य किया, लेकिन इन दिनों कंपनियों ने मेरा पैसा अभी तक नहीं दिया। इन कंपनियों ने हमारे अतिरिक्त ललितपुर जिले में सैकड़ों लोगों को फर्जी चेक देकर सबके साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। गवाहों और कागजों को देखकर उसके साथ न्याय करने की मांग की है। वरना, वह मानसिक प्रताड़ना के चलते हुये अपने प्राण त्याग करने के लिए मजबूर है।