संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विकास खंड बार के ग्राम बस्तगुवां में सरकारी बीज से भरी पिकअप को विगत 26 दिसंबर को ग्रामीणों ने कृषि विभाग के सुपुर्द कर दिया था। पिकअप में 19.12 क्विंटल मसूर का बीज लदा था। प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम को जांच सौंपी थी। टीम ने बीज को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजने की सिफारिश की है। बस्तगुवां में विगत 26 दिसंबर को ग्रामीणों ने 19.12 क्विंटल मसूर से लदी पिकअप को पकड़ा था। आशंका जताई थी कि मसूर का बीज सरकारी बीज गोदाम का है। आरोप लगाया था कि बीज को विभागीय कर्मचारी और गांव के ही एक व्यक्ति की मिलीभगत से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। बीज को पिकअप से उतरवाकर जिला पंचायत सदस्य फूल सिंह यादव के दरवाजे पर रखवा दिया गया था। बीडीओ बार अतिरंजन सिंह और थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे थे। बीडीओ ने सहायक कृषि अधिकारी प्रिंस जैन एवं बीज गोदाम प्रभारी गिरिजेश कुशवाहा को बीज सौंप दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इस टीम में तालबेहट एसडीएम भूपेंद्र सिंह, बीडीओ बार अतिरंंजन व भूमि संरक्षण अधिकारी महरौनी आरके सोनी शामिल हैं। जांच टीम ने सरकारी बीज की पुष्टि के लिए प्रयोगशाला में जांच की सिफारिश की है। सरकारी बीज पर एक विशेष प्रकार का केमिकल लगाया जाता है। इसकी पुष्टि प्रयोगशाला में ही हो सकती है। द