संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चना बीज घोटाले के मामले में संयुक्त कृषि निदेशक ने कई गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक बार और जखौरा के एक-एक गांव में लाभार्थी किसानों के बयान दर्ज किए।
संयुक्त कृषि निदेशक एलबी यादव, उप कृषि निदेशक बसंत कुमार दुबे के साथ शुक्रवार को ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम कारीटोरन व इमलिया में चना का बीज लेने वाले लाभार्थियों से मिले। उन्होंने बीज प्राप्त करने व अनुदान राशि के बारे में जानकारी ली। साथ ही बयान दर्ज किए। टीम ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा में भी पहुंची। यहां मसूर प्रदर्शन के लाभार्थी किसानों से बीज व अनुदान राशि की जानकारी ली। टीमों के लगातार निरीक्षण से विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सकते में रहे। इस दौरान उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सोनू मंगल, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी आरके स्वर्णकार व बीज भंडार प्रभारी पवन कुमार आदि मौजूद रहे।