फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम चिगलौआ स्थित पॉवर प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट में बार थाना पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चिगलौआ पॉवर प्लांट में सिक्योरिटी प्रभारी अवध किशोर ने थाना बार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 नवंबर को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक गार्ड की ड्यूटी मिथुन चक्रवर्ती की लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान ग्राम सूरीकलां निवासी पन्नालाल व उसका बेटा राजेश दोनों भैंसों को लेकर रेलवे ट्रैक की ओर आ रहे थे। रेलवे ट्रैक भी पॉवर प्लांट की सीमा में आता है। शाम को सवा पांच बजे सिक्योरिटी गार्ड ने अंदर आने से मना किया तो दोनों नहीं माने और गार्ड को गालियां देने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों ने गार्ड मिथुन चक्रवर्ती के साथ लात-घूसों व लाठियों से मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में चोटें आईं। गार्ड ने शिफ्ट इंचार्ज को घटना की जानकारी दी, जिस पर उसने प्लांट में अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार कराया। थाना बार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें