फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पोस्टमार्टम में नहीं खुला महिला की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गोविंद सागर बांध से निकली शहजाद नदी में उतराता मिला महिला का शव 7-8 दिन पुराना था और पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि महिला की मौत किन कारणों से हुई।
विज्ञापन

27 जुलाई को गोविंद सागर बांध के गेट खुले थे और शहजाद नदी उफान मारकर बह रही थी। इस दौरान कोतवाली अंतर्गत पाचौनी गांव के पास नदी के तेज बहाव में एक प्लास्टिक की बोरी बहकर आती दिखाई दी। उसके अंदर एक महिला का शव था। नदी पुल के पिलर से बोरी टकराई तो शव बाहर निकल गया था और पानी के तेज बहाव में आगे निकल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। 29 जुलाई की देर रात महिला का शव कस्बा बांसी के पास नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद कर लिया था। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का शव 7-8 दिन पुराना है और पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने से मौत का कारण जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि महिला की मौत किन कारणों से हुई। वहीं, पुलिस महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों सहित जनपद सीमा से सटे मध्य प्रदेश की थाना पुलिस से संपर्क किया है और यहां से गायब हुई महिलाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें