फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। ब्लॉक महरौनी सभागार में बृहस्पतिवार को फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बैठक हुई। जिसमें उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश वाजपेयी ने वर्तमान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन कार्यों की समीक्षा की। एसडीएम ने दोनों कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हासिल की और लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में सटीक एवं पारदर्शी डेटा दर्ज करने के निर्देश दिए गए। जिससे कि किसानों को मिलने वाले लाभ योजनाओं का सही प्रकार से लाभ मिल सके। इसके बाद एसडीएम ने अधिकारियों को इन कार्यों की नियमित समीक्षा करने और क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी बढ़ाते हुए आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें