ललितपुर। निलंबित चल रहे संग्रह अनुसेवक संजीव कुमार को एसडीएम पाली डॉ. संतोष उपाध्याय ने अंतिम नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। तय समय में जवाब न देने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है।
नोटिस में बताया गया कि 12 जुलाई को कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जबकि उक्त नोटिस को स्वयं संजीव ने प्राप्त किया था। जिस पर जांच अधिकारी ने आरोपों को सही मानते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी थी। इसके बाद 29 जुलाई को अंतिम कारण बताओ नोटिस पंजीकृत डाक से भेजा गया।
बावजूद इसके न तो वह उपस्थित हुआ और न ही कोई जवाब प्रस्तुत किया गया। अब एसडीएम ने निलंबित संग्रह अनुसेवक संजीव कुमार को अंतिम अवसर देने के लिए एक और नोटिस जारी किया है। जिसमें एक सप्ताह के अंदर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से जवाब प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। संवाद