फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एसडीएम ने निरीक्षण कर जानी खाद वितरण की हकीकत

विज्ञापन
दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम
विज्ञापन
तालबेहट। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देश पर जनपद में खाद की कालाबाजारी रोकने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम अभिजीत सिंह और अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले स्टेशन रोड स्थित दीपक की दुकान का निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ली और किसानों से भी पूछताछ की। टीम ने खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके बाद टीम ने साधन सहकारी समिति तालबेहट खास और खांदी का निरीक्षण किया। दोनों समितियां उन्हें बंद मिलीं। एसडीएम ने बताया कि यह निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को नियमानुसार कार्य करने की चेतावनी दी। अनियमितता पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें