फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: यूपी बोर्ड में अच्छा रिजल्ट लाने वाले विद्यालय बनेंगे मार्गदर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। इस साल कई ऐसे माध्यमिक विद्यालय रहे जिनका बोर्ड परीक्षा परिणाम 50 फीसदी से कम रहा। इन विद्यालयों में परिणाम सुधारने का जिम्मा अब अच्छा रिजल्ट लाने वाले विद्यालयों को दिया जाएगा। ये विद्यालय आपस में संवाद कर शिक्षकों को अपने विद्यालय में भ्रमण कराकर यहां के वातावरण से रूबरू कराएंगे।
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 39 राजकीय बालक-बालिका इंटर कॉलेज और हाईस्कूल संचालित हैं। हाल में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हुआ था, जिसमें कुछ विद्यालयों का परिणाम बेहतर रहा तो कुछ का खराब रहा। अब खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के आगे के परिणाम सुधारने के लिए शासन ने एक पहल की है। ऐसे माध्यमिक विद्यालय जिनका परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है, वह अब 50 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों का मार्गदर्शन करेंगे। विद्यालय आपस में संवाद करेंगे। शिक्षकों को अपने विद्यालय में भ्रमण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग राजकीय, एक सहायता प्राप्त व एक वित्त विहीन विद्यालय का चयन करेगा, जिनका रिजल्ट सर्वश्रेष्ठ रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट वाले विद्यालयों की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें