फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 15 जनवरी तक कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में पड़ रही भीषण सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक सिंह ने कक्षा एक से आठ तक सभी स्कूलों में 15 जनवरी तक अवकाश करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

जिले में पिछले दिनों से भीषण सर्दी पड़ रही है। कड़ाके की सर्दी से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ते प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक सिंह ने दो से सात जनवरी तक के लिए जनपद में संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया था। जनपद में सर्दी कम न होने पर शुक्रवार को जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 15 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। इनमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड के सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं।
शीतलहर और कोहरे को देखते हुए जनपद में संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में जिलाधिकारी के आदेश पर 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें