ललितपुर। जिले में बुधवार की रात से शुरू हुई भारी बारिश के चलते छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में बृहस्पतिवार को अवकाश घोषित किया। आदेशों के क्रम में बुधवार को जनपद के सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय बंद रहे। संवाद