महरौनी के गांधी चौक बाजार में बंद पड़ा स्टेट बैंक का ए टी एम
- फोटो : LALITPUR
महरौनी ( ललितपुर)। भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम अक्सर बंद रहने से बैंक के ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांधी चौक बाजार में स्थित एटीएम से व्यापारियों, छात्रों, राहगीरों और यात्रियों को पैसा निकालने में सहूलियत रहती है, परंतु आए दिन एटीएम बंद रहने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं, सेंट्रल बैंक का एटीएम भी बैंक के खुलने और बंद होने के समय पर निर्भर रहता है। बैंक बंद तो एटीएम भी बंद। इससे उपभोक्ताओं को शाम को या अवकाश के दिन सेंट्रल बैंक के एटीएम से पैसे नहीं निकाल पाने से परेशानी हो रही है। बैंकों को जनहित में इस ओर ध्यान देना चाहिए।