फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चेदानी से पांच किलो की गांठ निकालकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रांशी असाटी ने बच्चेदानी से पांच किलो की गांठ निकालकर महिला की जान बचाई।
एक मोहल्ले की महिला रेनू जैन छह माह से पेट के निचले हिस्से में दर्द से परेशान थीं। रक्तस्राव भी अधिक हो रहा था। महिला परिजनों के साथ स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओपीडी में आई। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रांशी असाटी ने अल्ट्रासाउंड जांच कराई। रिपोर्ट में बच्चेदानी में पांच किलो की गांठ होने की पुष्टि हुई। बुधवार को स्त्री प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन किया। टीम में डाॅ. डीके राज, डाॅ. श्रेया दीक्षित निश्चेतना विशेषज्ञ शामिल रहीं। मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें