फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जैन मिलन की गोष्ठी में परिवारों के विघटन को रोकने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जैन मिलन की गोष्ठी में परिवारों के विघटन को रोकने पर जोर
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जैन मिलन की भाग संख्या-13 की प्रथम क्षेत्रीय गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि संस्था का उद्देश्य परिवार के विघटन को संवारना है। पवागिरि में हुई बैठक में आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का चित्र अनावरण किया गया। अध्यक्षता करते हुए महेंद्र जैन पंचम नगर ने कहा मिलन से आशय मि-मित्रता ल-लगन और न-नम्रता है, भारतीय जैन मिलन का उद्देश्य जैन समाज में बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा, धार्मिक और सामाजिक कार्यों को संपादित करना है। अनिल जैन अंचल ने कहा कि मिलन का उद्देश्य परिवार के विघटन को संवारना भी होना चाहिए, क्योंकि यह समाज की बहुत बड़ी समस्या है। सनत जैन खजुरिया ने चिकित्सालय और शिक्षण संस्थान खोलने का प्रस्ताव रखा। डॉ. एके जैन, जिनेंद्र जैन, प्रदीप जैन, नेमीचंद्र जैन, विशाल जैन पवा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़, बांदा और हमीरपुर की शाखाओं के सदस्यों ने प्रतिभाग किया, जिसमें राष्ट्रीय संयोजक सुरेश बाबू, डॉ. अक्षय टड़ैया, दीपक सिंघई, आशा जैन, अनीता जैन, प्रभात जैन, सुबोध जैन, बृजेंद्र मोदी झांसी, महीपाल कड़ंकी, अभिषेक अनौरा, शिखरचंद्र, अशोक कुमार, अनिल जैन, सुकमाल विरधा, सुदर्शन जैन बांसी, जितेंद्र बडौरा, अजय जैन, जयकुमार कंधारी मौजूद रहे। बाद में पौधरोपण में 11 आंवला के पौधों को रोपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें